Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी पर्यटन केवल ₹599 में कराएगा राम नगरी अयोध्या के दर्शन

यूपी पर्यटन केवल ₹599 में कराएगा राम नगरी अयोध्या के दर्शन

योगी सरकार अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।  चाहे उसके लिए अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यात्रियों की सुविधाएं,  भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूपी पर्यटन विभाग ने स्पेशल टूर पैकेज शुरू किया है।  इस टूर पैकेज में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का खासा ख्याल रखा गया है। जिसमें अयोध्या के सभी प्रमुख स्थानों के दर्शन 1 दिन में और सिर्फ ₹599 में कराए जाने की व्यवस्था है।

राम नगरी के सभी महत्वपूर्ण स्थल 1 दिन में करवाएंगे दर्शन

अयोध्या में राम की पौड़ी,  नागेश्वर नाथ मंदिर,  हनुमानगढ़ी,  सरयू आरती,  राम जन्मभूमि,  कनक भवन,  अयोध्या के अन्य मंदिरों के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

यूपी पर्यटन के टूर एंड टूरिज्म डिवीजन ने पहला पैकेट मात्र ₹599 का रखा है। जिसमें यात्रियों को लखनऊ से अयोध्या तक आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही अयोध्या में दर्शन के दौरान गाइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

रविवार के दिन यूपी टूरिज्म विभाग उपलब्ध फायदा सुविधा

प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से लखनऊ सप्रू मार्ग से यात्रियों को लेकर टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी अयोध्या के लिए रवाना होगी।  देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को लखनऊ से अयोध्या तक ले जाने की सुविधाएं यूपी पर्यटन विभाग दे रहा है।

देशी विदेशी पर्यटकों के लिए समान होगा यात्रा का शुल्क

यूपी पर्यटन विभाग की सुविधा के लिए कोई अलग शुल्क नहीं होगा। पर्यटन विभाग के टूर पैकेज का लाभ विदेशी पर्यटक भी ले सकते हैं। जो भारतीय नागरिकों से लिया जाएगा वहीं शुल्क विदेशी पर्यटकों से भी लिया जाएगा। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऐसे करा सकते है अयोध्या दर्शन की बुकिंग

यूपी टूरिज्म विभाग की तरफ से अयोध्या दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिसके लिए वेबसाइट पर लॉगइन के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। www.upstdc.co.in पर बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही सप्रू मार्ग स्थित कार्यालय से ऑफलाइन भी पंजीकरण कराया जा सकता है। साथ ही पर्यटन विभाग की तरफ से मोबाइल 9415902726, 9415013041, 0522-4004402 नंबर भी जारी किए गए हैं। जिनके जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है।

Exit mobile version