Site icon News1India

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री ने कई दशक पुरानी मांग को एक बार फिर उठाया

PHOTO

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बड़े नेता संजीव बालियान ने अलग प्रदेश की मांग की है। संजीव बालियान ने जाट समाज के एक अधिवेशन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ को इस नए प्रदेश की राजधानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टियों और उनके नेताओं के विचार भी अलग-अलग हो सकते हैं और यह मेरा अपना विचार है। मैं इस सपने के सच होने का इंतजार कर रहा हूं।

यूपी में छोटे-छोटे राज्य बनाने की मांग

बता दें कि, पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग बीते लंबे समय की जा रही है। इस मांग को कई दशक हो चुके है। बता दें कि RLD ने भी अलग राज्य को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकल सका। साथ ही मायावती ने भी साल 2012 में यूपी को चार हिस्सों में बांटकर छोटे-छोटे राज्य बनाने की मांग की थी।

 देश का सबसे अच्छा प्रदेश

मेरठ में हुएव अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने वेस्ट यूपी को अलग प्रदेश बनाने की बात खुलकर कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो खुलकर कहते हैं, कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग बनना चाहिए। जिसकी राजधानी मेरठ होनी चाहिए। साथ ही उन्होने यह भी कहा की जिस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग बन राज्य बन गया। उस वक्त यह देश का सबसे अच्छा प्रदेश होने के साथ-साथ सबसे समृद्ध प्रदेश भी होगा।

कार्यक्रम से भाईचारा बढ़ता है

संजीव बालियान ने कहा कि कोई भी एक जाति राजनीतिक परिणाम नहीं दे सकती। सबके साथ एकजुट होकर चलेंगे तभी परिणाम आएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सामाजिक कार्यक्रम था। यहां कोई राजनीति की बात नहीं की गई है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग यहां उपस्थित थे। ऐसे कार्यक्रम से आपस में भाईचारा बढ़ता है और विवाद खत्म होते हैं।

यह भी पढ़े:- मेरठ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने की चली चाल

विदेशों से भी शिरकत होने आए जाट

मेरठ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन हुआ था। इस आयोजन में विदेशो से भी जाट शिरकत करने के लिए आए थे। अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और फ्रांस से भी जाट समाज के लोग पहुंचे थे। मंच पर महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया था। महिलाओं ने भी जाट समाज को लेकर अपनी बात रखी।

 

Exit mobile version