UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मतदाता सूची की बहुप्रतीक्षित ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि शुद्धिकरण प्रक्रिया के तहत कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस बड़ी कटौती के बाद प्रदेश में अब कुल 12.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता रह गए हैं, जबकि एसआईआर से पहले यह संख्या 15.44 करोड़ थी। यह कटौती कुल मतदाता संख्या का लगभग 18.70 प्रतिशत है। नाम कटने का मुख्य कारण मतदाताओं का स्थायी रूप से शिफ्ट होना, मृत्यु और डुप्लीकेट प्रविष्टियां बताया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल ड्राफ्ट सूची है और सुधार के लिए अभी समय शेष है।
डेटा और आंकड़ों का पूर्ण विश्लेषण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा साझा किए गए UP Draft Voter आंकड़ों के अनुसार, हटाए गए UP Draft Voter 2.89 करोड़ मतदाताओं का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:
श्रेणी | मतदाताओं की संख्या |
स्थानांतरित (Shifted) | 2.17 करोड़ |
मृत (Deceased) | 46.23 लाख |
डुप्लीकेट (Duplicate) | 25.47 लाख |
अन्य (Absent/Missing/Forms not returned) | 79.52 लाख |
प्रमुख शहरों में कटौती का विवरण:
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बड़े शहरी केंद्रों में सबसे अधिक नाम काटे गए हैं। लखनऊ इस सूची में शीर्ष पर है।
लखनऊ: 12 लाख नाम
प्रयागराज: 11.56 लाख नाम
कानपुर नगर: 9 लाख नाम
आगरा: 8.36 लाख नाम
गाजियाबाद: 8.18 लाख नाम
बरेली: 7.14 लाख नाम
मेरठ: 6.65 लाख नाम
गोरखपुर: 6.45 लाख नाम
सीतापुर: 6.23 लाख नाम
जौनपुर: 5.89 लाख नाम
UP Draft Voter सूची संशोधन का आगामी कार्यक्रम
सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची से कट गए हैं या जिन्हें आपत्तियां हैं, वे निम्नलिखित समय सारिणी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:
दावे और आपत्तियां जमा करना: 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक।
निस्तारण प्रक्रिया: 7 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 मार्च 2026।
अनमैप्ड (Unmapped) वोटर्स के लिए विशेष निर्देश:
लगभग 1 करोड़ मतदाता ऐसे पाए गए हैं जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं (Unmapped)। इन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं को आधार, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र जैसे 12 निर्धारित दस्तावेजों में से कोई एक जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप ऑनलाइन
voters.eci.gov.inया ‘ECINET’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ‘फॉर्म 6’ भरकर पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें।



