UP Weather: प्रदेश में तेजी से बदलेगा मौसम, तापमान में होगी गिरावट, मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे प्रदेश का मौसम भी बदलता दिख रहा है, इसी के चलते मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल जायेगा।

UP Weather

UP Weather: जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे प्रदेश का मौसम भी बदलता दिख रहा है, इसी के चलते मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल जायेगा। इसी के चलते ठंड का एहसास भी होने लगेगा, प्रदेश मे ठंडी हवाएं भी चलेंगी, और कुछ दिनों मे तापमान मे भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और देर रात के समय हल्के से घने कोहरे का अनुभव हो सकता है। 4 और 5 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के बाद यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और कमी आने की संभावना है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि , 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी। आने वाले कुछ घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही, तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

चुर्क में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, (UP Weather) मंगलवार को यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। चुर्क में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ, नजीबाबाद, कानपुर और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा है।

यह भी पढ़े : Park Min Jae Death: K-Drama एक्टर पार्क मिन जे के का हुआ निधन, फैंस को पहुंचा गहरा दुख, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Exit mobile version