News1India

UP Weather : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 35 जिलों में कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather :  उत्तर प्रदेश में अब मौसम में बदलाव हो रहा है, और दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4-5 दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। खासकर यूपी के तराई क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक दिखाई देगा और वहां घना कोहरा भी छाएगा।

UP के इन 35 जिलों में ठंड 

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार (14 नवंबर) को यूपी के 35 जिलों में रात या सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, देवरिया और बलिया सहित अन्य जिलों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कानपुर में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर में 15.8, आगरा में 16.6 और चुर्क में 16.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, और वहां बीते कुछ दिनों से तापमान इसी के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : इन राशियों के लंबे समय से रुके हुए कार्य होंगे पूरे… मिलेंगे नए मौके, जानें क्या कहता है आपका भविष्य

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तापमान धीरे-धीरे गिरता रहेगा, और अनुमान है कि 20 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।

Exit mobile version