UP WEATHER NEWS : ठंड, कोहरा और अब बारिश, यूपी में मौसम ने दिया अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

UP WEATHER : मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

UP WEATHER NEWS :  उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम तथा गर्म पुरवा हवाओं के रुकने से अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में फिर पुरवा हवाएं सक्रिय होंगी।

इससे 23 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दोबारा बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 दिसंबर की शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की शुरुआत होगी। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।

लखनऊ का मौसम

शुक्रवार को लखनऊ में मौसम शुष्क रहा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा और धुंध नजर आया, जबकि दिन में धूप खिली रही। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सबसे ठंडा और सबसे गर्म शहर

शुक्रवार को यूपी का सबसे ठंडा शहर कानपुर नगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

आगामी मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Exit mobile version