Site icon News1India

UP Weather : ठिठुरने को हो जाएं तैयार, बारिश के बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का नया अपडेट

UP Weather

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम बदलता दिख रहा है, प्रदेश में सर्दी बढ़ती जा रही है, साथ ही प्रदेश में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है इसी वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। साथ ही यूपी वालों का ठंड की वजह से ठिठुरना भी शुरू हो गया है। फिलहाल प्रदेश में सुबह शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। इसी के चलते मौसम विभाग ने (UP Weather)प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट दिया है। साथ ही कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, और यूपी में बारिश होने की संभावना भी जताई है बारिश के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है। और प्रदेश के तापमान में गिरावट भी होगी।

घने कोहरे का अलर्ट (UP Weather) 

उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में  मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, इसमें बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बस्ती, बहराइच, सहारनपुर मौजूद है,और हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कासगंज और नोएडा में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी  कर दिया गया है।

कोहरे में सावधानी बरतें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। इस दौरान विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, जिससे सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। गाड़ी या बाइक चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : Emergency Release Date : कंगना रनौत ने इमरजेंसी की रिलीज डेट का किया खुलासा, जानिए रिलीज डेट

Exit mobile version