Site icon News1India

UP weather report: यूपी में ठंड और कोहरे का असर जारी, अयोध्या सबसे ठंडा जिला

UP weather

UP weather report: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अयोध्या शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान (UP weather)  में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आएगी। लखनऊ समेत अन्य जिलों में सुबह-शाम हल्के कोहरे और दिन में धूप की स्थिति बनी रहेगी।

अयोध्या रहा सबसे ठंडा

शुक्रवार को अयोध्या का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश (UP weather)  का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। दूसरी ओर, प्रयागराज 30 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला बना। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

आने वाले दिनों का हाल

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि (UP weather) अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमश: 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके चलते ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।

ठंड से बचाव के उपाय

ठंड के बढ़ते असर के चलते सुबह और शाम लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और ज्यादा समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की अपील की गई है।

यहां पढ़ें: महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, देश-विदेश में किए जाएंगे रोड शो, लिया गया ये बड़ा फैसला 

Exit mobile version