Site icon News1India

UP Weather: ‘सवधान’ UP में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया 40 जिलों में बारिश का अर्लट

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदला और मेघों की दस्तक के साथ गर्मी रफूचक्कर हो गई। लोगों के चेहरों में मुस्कान आई तो वहीं किसान हलकान दिखे। मौसम विभाग ने सूबे के 40 से अधिक जनपदों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक यूपी में अलग-अलग जगहों पर यह दौर बना रहेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज बारिश से लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। लखनऊ-कानपुर से लेकर करीब 40 से अधिक जिलों में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में एक से तीन मई तक हल्की बारिश व झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। कानपुर परिक्षेत्र, बुंदेलखंड के जनपदों में भी बारिश-अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।

कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर सिटी, वाराणसी, बलिया, बहराइच और इटावा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। आगामी पांच दिनों तक इन जनपदों में आंधी और बारिश होनी की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, कानपुर और लखनऊ में 30 अप्रैल को 1 मई को आसमान में बादल रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

बिजली चमकने के साथ तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, ा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत पूर्वांचल के अधिकतर जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेंगी। इसी तरह देवरिया, गोरखपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। ये सिलसिला पांच मई तक बदस्तूर जारी रहेगा।

बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आज पश्चिमी यूपी में कही-कही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी संभाग में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले चार पांच दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का ये सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। अगले 24 घटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फ़िलहाल कोई परिवर्तन नहीं आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में लगातार ये दूसरा पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो दस्तक देगा।

Exit mobile version