Site icon News1India

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और कई जिलों में ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि इस बारिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है और बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए। मौसम विभाग ने आज 3 मई 2025 को भी प्रदेश के 58 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होगी। तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, अंबेडकर पोस्टर विवाद में SC-ST आयोग का FIR का आदेश

इन जिलों में बिजली गिरने अलर्ट

मौसम विभाग ने निम्नलिखित 58 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है: उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, और भदोही। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

अगले 4-5 दिन तक रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग (UP Weather Update) का पूर्वानुमान है कि यह बदला हुआ मौसम अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा। 7 मई तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने बताया कि यह मौसमी बदलाव एक “ड्राई लाइन” और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है, जो पूर्वी और मध्य भारत में 4 मई तक सक्रिय रहेगा।

Exit mobile version