Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP Weather Update: फतेहपुर-बांदा रहा सबसे गर्म, मार्च के आखिरी दिन भी गर्मी ने मचाया हाहाकार

ज मार्च का आखिरी दिन है और उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं अब रातें भी गर्म होने लगी हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 31, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: आज मार्च का आखिरी दिन है और उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन गर्मी का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। इस महीने गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री तक बढ़ोतरी

RELATED NEWS

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

मौसम विभाग (UP Weather Update) की मानें तो अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रैल की शुरुआत भी तेज धूप के साथ होगी। 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार को फतेहपुर और बांदा सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के 75 जिले अभी ग्रीन जोन में हैं यानी कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी में बदल रहा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अप्रैल के पहले पांच दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 1 और 2 अप्रैल को दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जबकि 3, 4 और 5 अप्रैल को भी तेज धूप और साफ मौसम की स्थिति रहेगी। इस दौरान दिन में गर्मी चुभेगी और रात में भी राहत की उम्मीद कम है। प्रदेश में इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और बीते 24 घंटों में धूल भरी हवाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े: Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

कहां कितना रहा तापमान?

प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखी गई है लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 20℃, बस्ती में 19℃, कानपुर ग्रामीण में 19.6℃, बाराबंकी में 17.5℃, हरदोई में 16.5℃, बुलंदशहर में 15℃, अलीगढ़ में 15.8℃, आगरा ताज में 16.6℃, मुरादाबाद में 16℃, हमीरपुर में 17.2℃, बरेली में 15.1℃, झांसी में 17.5℃, गाजीपुर में 17℃, फतेहपुर में 17.2℃ और गोरखपुर में 17.8℃ दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15.2℃ और अधिकतम 35℃ रहा।

अधिकतम तापमान (UP Weather Update) की बात करें तो बांदा में 37.2℃, प्रयागराज में 37.7℃, वाराणसी बीएचयू में 36.7℃, गोरखपुर में 35.8℃ और अयोध्या में 35℃ दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान 40℃ के करीब पहुंचने से लोगों को गर्मी से बचाव के लिए खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप से बचने के लिए दिन में बाहर कम निकलें, पर्याप्त पानी पीएं और हल्के कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। गर्मी का यह दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
Physicswala

Physicswala Drishti IAS deal: आईएएस की दृष्टि पर नज़र, अलख पांडे का मास्टरस्ट्रोक, विकास सर से हाथ मिलाने को तैयार

Delhi-Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार.. एक घर ने बदली रफ्तार, 1998 से चल रहा विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist