Saturday, March 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Update: होली पर झमाझम होगी बारिश, मेरठ-गाजियाबाद समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। झांसी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और यह यूपी का सबसे गर्म जिला बन गया है। वहीं प्रदेश में आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है जो अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा।

छोटी होली पर कैसा रहेगा मौसम?

RELATED NEWS

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 14, 15 और 16 मार्च को भी पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। 15 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

बिजली चमकने और आंधी-बारिश का अलर्ट

गुरुवार को अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली सहित कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और औरैया जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल गरज सकते हैं। बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में भी बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े: क्या योगी सरकार अब बदलेगी संभल का नाम? नए नाम को लेकर फिर छिड़ी बहस

झांसी बना सबसे गर्म जिला

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। झांसी में अधिकतम तापमान 39°C के पार पहुंच गया है जिससे यह यूपी का सबसे गर्म जिला बन गया है। इसके अलावा, कानपुर, लखनऊ, इटावा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, सहारनपुर, रायबरेली और वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 33°C के आसपास दर्ज किया गया है।

14 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 मार्च को (UP Weather Update) पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा जबकि 14 मार्च से तेज हवाओं का सिलसिला थम सकता है। पश्चिमी यूपी और कानपुर मंडल में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

तापमान में आएगी गिरावट

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 48 घंटों में यूपी के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अयोध्या में सबसे कम, झांसी में सबसे ज्यादा तापमान

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया जहां न्यूनतम तापमान 13.0°C दर्ज किया गया। वहीं झांसी में अधिकतम तापमान 38.6°C रहा जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने यूपी के लोगों को आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों तक आंधी, तेज हवा और बारिश को लेकर सतर्क रहें। खासकर उन जिलों में जहां बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
holi eye protection tips

Protect Eyes in Holi : मस्ती में होली रंगों की हमजोली, इसमें आंखों की सुरक्षा भी ज़रूरी, जानिए आसान सरल उपाय

Sambhal News

Sambhal News: संभल में होली को लेकर भारी उत्साह, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist