Site icon News1India

UP Weather Update: बर्फीली हवाएं और बारिश का अलर्ट, यूपी के 16 जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड

Delhi

UP winter: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम अपने चरम पर है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश को कड़ाके की ठंड में जकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी लखनऊ समेत कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। फर्रुखाबाद सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 11 और 12 जनवरी को बारिश की संभावना ने ठंड और बढ़ने के आसार बनाए हैं। मौसम विज्ञानी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कर रहे हैं।

कोहरे और ठंड का प्रकोप

UP winter लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है। राजधानी में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फर्रुखाबाद में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इसे सबसे ठंडा जिला बनाता है। दूसरी ओर, बस्ती जिले में सबसे अधिक 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

16 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, रायबरेली, सहारनपुर, और मेरठ शामिल हैं। इसके अलावा, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मथुरा, और मैनपुरी सहित कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

बारिश का अलर्ट

UP winter मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ठंडी पश्चिमी हवाओं में बदलाव होगा। इसके परिणामस्वरूप, 11 और 12 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश के बाद ठंडी हवाओं के जोर पकड़ने से सर्दी का प्रकोप फिर से बढ़ सकता है।

यहां पढ़ें: महाकुंभ के हनुमान मंदिर में घुसे 4 आतंकियों ने पुजारी को बनाया बंधक, NSG-ATS ने 3 को ठोका और 1 को किया अरेस्ट
Exit mobile version