UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में दिन में तेज धूप पड़ रही है वहीं कुछ स्थानों पर बादल और बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (23 मार्च) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
लखनऊ में तापमान 17.6℃, कानपुर सबसे गर्म
राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17.6℃ और अधिकतम तापमान 34.4℃ दर्ज किया गया। वहीं कानपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 36.6℃ रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 12.0℃ दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। बीते 24 घंटों में यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
शनिवार को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासतौर पर प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, जालौन, महोबा समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
यह भी पढ़े: राहा के बाद क्या घर आएगा एक और क्यूट बेबी? रणबीर कपूर ने ऐसे दिया हिंट
मौसम वैज्ञानिकों (UP Weather Update) के अनुसार 23 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 24 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद प्रदेश में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
अगले तीन दिनों तक स्थिर रहेगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक (UP Weather Update) प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा होगा। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए सतर्क रहें।
आकाशीय बिजली गिरने की संभावना वाले इलाकों में खुले स्थानों पर जाने से बचें। गर्मी बढ़ने से लू का खतरा रहेगा, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव करें। प्रदेश में लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश और तेज हवाओं के साथ आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लू का खतरा बढ़ सकता है।