Friday, April 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Update: होली पर रंगों में भंग! मेरठ से लखनऊ तक होगी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन 13 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन 13 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। होली के दौरान भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 13 मार्च से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कहां-कहां होगी बारिश?

13 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों (UP Weather Update) में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में फिर से कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

यह भी पढ़े: भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है यहाँ की होली, मस्जिदो के पास होता है होलिका दहन

प्रदेश में क्या है तापमान का हाल

प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16℃ और अधिकतम तापमान 32.3℃ दर्ज किया गया जबकि लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 21℃ रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 38.6℃ तक पहुंच गया जो राज्य में सबसे अधिक है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 10℃ रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34.4℃ दर्ज किया गया जिससे राज्य में हीटवेव के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं।

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 12 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश में मौसम बदलने वाला है और होली पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे कई जिलों में गर्मी का असर दिखने लगा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
Supreme Court acquittal case

Supreme Court : पत्नी की हत्या के दोषी को 12 साल जेल में बिताने के बाद क्यों किया बरी

Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack Live : PAK आर्मी ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 100 अब भी BLA के कब्जे में, ट्रेन हाइजैक बड़े खुलासे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist