Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में प्रचंड गर्मी से राहत.. 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, झांसी में 42 डिग्री पार

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल (गुरुवार) को यूपी के 50 से अधिक जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
April 10, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल (गुरुवार) को यूपी के 50 से अधिक जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश शुरू हो चुकी है और कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहने की संभावना है। हालांकि बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रही है वहीं फर्रुखाबाद जैसे इलाकों में गेहूं की फसल को नुकसान से किसान परेशान हैं।

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज

RELATED NEWS

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

लखनऊ में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और तेज बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। हालांकि, सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन में दिक्कतें भी शुरू हुईं। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव कुछ देर तक बना रहेगा। उन्नाव में भी सुबह 6:30 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। यहाँ अभी और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

झांसी रहा सबसे गर्म, तापमान 42.6 डिग्री

लखनऊ के अमौसी मौसम (UP Weather Update) केंद्र के अनुसार बुधवार को झांसी यूपी का सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कानपुर, आगरा और प्रयागराज में भी पारा 41 डिग्री के करीब रहा। वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़े: कासगंज में चोरों के हौसले बुलंद.. घर के सामने से पिकअप चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

काशी में उमस भरी गर्मी का कहर

वाराणसी में तेज पुरवा हवाओं ने उमस भरी गर्मी को और बढ़ा दिया। दिन का तापमान 38.2 डिग्री रहा जबकि रात का पारा सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर चढ़कर 26.8 डिग्री तक पहुंच गया। 11 घंटे की चिलचिलाती धूप और 10-15 किमी/घंटा की गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने काशी और आसपास के इलाकों के लिए बुधवार और गुरुवार को बारिश और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की भी संभावना है।

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक यूपी में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी में 11 और 12 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सहारनपुर से सोनभद्र तक बारिश की फुहारें संभावित हैं। इस दौरान 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहा है संगीत का चमकता सितारा, जानिए ‘वंडरमेंट टूर” कब और कहां होगा

दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहा है संगीत का चमकता सितारा, जानिए 'वंडरमेंट टूर'' कब और कहां होगा

Gold Rate Today

सोने ने बदला रंग, चांदी ने तोड़ी चमक, जानें कहां तक पहुंचा मार्केट में आज का रेट ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist