Sunday, March 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक.. बहराइच सबसे ठंडा, यूपी में फिर से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में होली से पहले ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है और गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। प्रदेश में अब कोहरे का असर नहीं दिख रहा और पिछले कई दिनों से मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में होली से पहले ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है और गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। प्रदेश में अब कोहरे का असर नहीं दिख रहा और पिछले कई दिनों से मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है। इन दिनों यूपी में अप्रैल और मई जैसी गर्मी महसूस की जा रही है, जहां दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से रात में थोड़ी राहत मिल रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 मार्च को प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है। बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह 6 मार्च को भी यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 7 और 8 मार्च को तेज हवा को लेकर कोई अलर्ट नहीं है लेकिन 9 मार्च को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। रात के समय तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है।

RELATED NEWS

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

यह भी पढ़े: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? जानें 4 मार्च का अपना Aaj Ka Rashifal

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में रहे, यानी कहीं भी खराब मौसम का असर नहीं दिखा। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, झांसी, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और मथुरा में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

सबसे ठंडा रहा बहराइच 

उत्तर प्रदेश में तापमान (UP Weather Update) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बहराइच में सबसे कम 10.8℃ दर्ज किया गया, जबकि नजीबाबाद में 11℃, बरेली में 11.5℃, मेरठ में 11.4℃, झांसी में 11.4℃, अयोध्या में 11.5℃, बांदा में 11.1℃ और लखनऊ में 12.9℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में 30℃, वाराणसी (बीएचयू) में 31.9℃, बहराइच में 30.2℃, प्रयागराज में 31℃ और लखनऊ में 30℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचने के उपाय करने की सलाह दी गई है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
Congress leader Himani murder case

Himani Murder Case update कांग्रेसी नेत्री की हत्या, क्या वजह बनी प्यार पैसा लालच या ब्लैकमेल,आरोपी गिरफ्तार

Oscar 2025 winners list

97th Academy Awards : लॉस एंजेलिस में हुआ भव्य आयोजन Oscar 2025 के विजेताओं की पूरी list

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist