Site icon News1India

UP Weather : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट

UP Weather

UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिख रहा है। पश्चिम दक्षिण की और से आ रही हवा से वायु प्रदूषण  कम हो गया है, साथ ही वातावरण में  धुंध भी कम नजर आ रही है।इस के चलते  पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है, इसी वजह से रात और दिन के समय के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान में हो सकती है गिरावट

दिन और रात के समय के तापमान में बढ़ोतरी और गिरावट दोनों ही होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी जा सकेगी। शनिवार को पश्चिम-दक्षिण की दिशा में हवा की रफ्तार 2.6 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के तापमान में धीरे धीरे गिरावट देखी जा सकेगी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

 बारिश की संभावना (UP Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने (UP Weather) अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। यदि बारिश नहीं होती है, तो आज भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़े : मर्डर के बाद 1000 किमी तक छात्रा की लाश के साथ सफर करता रहा किलर, फिर बांदा पुलिस ने ‘कसाई’ को कानपुर से किया अरेस्ट

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : डॉली चायवाला की हुई घर मे एंट्री,मचाएंगे धमाल, अपने अंदाज से घरवालों को पिलाई चाय

Exit mobile version