Site icon News1India

UP Weather Update : यूपी में मौसम का नया मिजाज, जानें कब बदलेगा प्रदेश का मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

UP Weather

UP Weather Update : दिन पर दिन उत्तर प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के लोगों में कई सवाल उठ रहे है, सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि यूपी में ठंड कब तक दस्तक देगी। इस सवाल को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी का तापमान फिलहाल सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। IMD के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसी के चलते हवा की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।, जिससे प्रदेश के मौसम में हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

यूपी का मौसम कब बदलेगा?

IMD के मुताबिक, (UP Weather Update ) 3 नवंबर से भारत के पूर्वी और उत्तर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। इससे उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। ठंडी हवाएं आने से अगले हफ़्ते से सुबह और रात में हल्की सर्दी महसूस होगी,इसका असर पर्वतीय इलाकों और आसपास के राज्यों में भी देखने को मिलेगा, जिससे प्रमुख शहरों में सुबह और शाम की ठंडक में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े : दिवाली पर दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में शख्स की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का मौसम?

नोएडा में दिन का तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C होने की संभावना है।

लखनऊ में 33°C अधिकतम और 18°C न्यूनतम तापमान रहेगा।

मेरठ: दिन का तापमान 30°C और न्यूनतम 19°C हो सकता है

वाराणसी में  तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम 19°C हो सकता है।

प्रयागराज: अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा।.

 

 

Exit mobile version