Site icon News1India

UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, लखनऊ से प्रयागराज तक जाने मौसम का हाल, IMD का अपडेट

UP Weather Update

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर तक यूपी का मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक़ (UP Weather Update ) हवा की गति भी सामान्य रहेगी। इसी के चलते तापमान में भी धीरे धीरे कमी आ सकती है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, हालांकि रात के समय ठंड का एहसास होने लगेगा। रात के समय प्रदेश के अलीगढ़, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, आगरा, और प्रयागराज में ठंड का एहसास हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है।

आज कैसा रहेगा यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान?

लखनऊ में ठंडी हवा होने की संभावना है, वहाँ तापमान 18-29°C के बीच रहेगा।

आगरा में मध्यम ठंड रहेगी,तापमान 20-29°C के बीच होने की संभावना है।

प्रयागराज में हल्का ठंडा होगा मौसम, तापमान 19-30°C के बीच रहेगा।

कानपुर में  दिन में हल्का गर्म रहेगा तापमान 19-30°C के बीच होगा.

अलीगढ़ में मध्यम ठंड होगी, तापमान 19-29°C के आसपास रहने वाला है।

मेरठ में हल्की ठंड, तापमान 18-28°C के बीच रहेगा।

यह भी पढ़े : मीरापुर में ‘पतंग’ ने फंसाया पेंच, अखिलेश की टेंशन बढ़ाएगा मियां जी का मूड

प्रदेश में कब पड़ेगी ठंड ? (UP Weather Update)

नवंबर के दूसरे हफ़्ते से ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। जिससे प्रदेश में ठंड का एहसास होने लगेगा।

Exit mobile version