UP Weather : यूपी में मौसम में बदलाव, हल्की बारिश से बढ़ेगी ठंड, IMD ने दी चेतावनी

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून अलविदा ले चुका है और प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगाज़ हो गया है, बदलते मौसम को देखते हुए ठंड का एहसास होने लगा है।

UP rain

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून अलविदा ले चुका है और प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगाज़ हो गया है, दिन में आसमान साफ रहता है, लेकिन शाम और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव ठंड के आग़ाज़ की तरफ़ इशारा करता है, दशहरा से तापमान में गिरावट दर्ज गई है। जिससे प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के लोगो ने रात के समय AC, कूलर चलाना बंद कर दिया है। इस बदलाव की वजह से कई जिलों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम में हुआ बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर का मौसम साफ रहेगा, फिलहाल यूपी में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। IMD की माने तो 23 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। वही 24 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि पश्चिमी यूपी का मौसम साफ रहेगा, पूर्वी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है, और हल्की बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक चल सकता है।  बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : गाजीपूर में खौफनाक घटना, मां ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंका, डूबने से हुई मौत

ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, (UP Weather)  उत्तर प्रदेश में इस बार ज्यादा ठंड पड़ेगी, प्रदेश के कई जिलों में अक्टूबर की आखिर में ही ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। जैसे जैसे नवंबर की शुरुआत होगी वैसे वैसे ठंड में भी तेज़ी से इज़ाफ़ा होगा। इसी के चलते तापमान में भी गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि प्रदेश के लोग ठंड के मौसम की पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर दे।

Exit mobile version