Site icon News1India

UP Weather :यूपी के मौसम ने बदली करवट, हो जाए कड़ाके की ठंड के लिए तैयार,IMD ने दी जानकारी

UP Weather

UP Weather : प्रदेश में अब तापमान में गिरावट हो रही है, अब यूपीवालों को कंबल रजाई की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में लगातार तापमान गिरता हुआ दिख रहा है जिसकी वजह से लोगों को रात के समय कपकपना रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, और अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले दिनों में और तापमान गिर सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश में घना कोहरा होने की संभावना है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक़, अब तेजी से यूपी में ठंड बढ़ेगी। कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है।

तापमान 12 डिग्री तक (UP Weather)

उत्तर प्रदेश में (UP Weather) न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान नजीबाबाद में दर्ज किया गया, जो 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, चुर्क में 12.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 14.0 डिग्री और मेरठ में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़े : दो पल की दादागिरी मामा-भांजे को पड़ी भारी, बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस को किया गुमराह…

यह भी पढ़े : मां सीता के मायके नेपाल से आ रहे मधेश प्रदेश के सीएम, जीजा राम को चढ़ाएंगे तिलक और बारात लाने का देंगे आमंत्रण

Exit mobile version