Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी देश का पहला ‘गरीबी मुक्त’ राज्य बनेगा, CM Yogi ने किया ऐलान, जानिए- कैसे होगा पूरा!

Gulshan by Gulshan
October 3, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)ने एक बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह घोषणा की कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जहां कोई भी गरीब नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार ने एक ठोस रोडमैप तैयार किया है।

गरीब परिवारों की पहचान

सीएम योगी(CM Yogi )ने बताया कि सरकार हर ग्राम पंचायत के 10-15 सबसे गरीब परिवारों को चिन्हित करेगी। इन परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर काम किया जाएगा और ऐसे परिवारों को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

RELATED POSTS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

योजनाओं के तहत क्या मिलेगा?

सरकार इन गरीब परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतें मुहैया कराएगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, इन परिवारों की आय को सुनिश्चित करने के लिए रोजगार और आजीविका के साधन भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हाथरस कांड: 121 मौतें, 11 दोषी, पुलिस की 3200 पेज की चार्जशीट से भोले बाबा का नाम नहीं..

गरीबों की पहचान के मानक

सीएम योगी ने बताया कि जिन परिवारों को इस योजना के तहत चुना जाएगा, वे निम्नलिखित मानकों पर खरे उतरने चाहिए:

1. आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर होना।

2. भूमिहीन होना या जिनके पास केवल कच्चा मकान है।

3. केवल कृषि या दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर होना।

4. आय का कोई स्थिर स्रोत न होना।

गरीब परिवारों की पहचान के लिए तीन स्तर की पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया में संबंधित अधिकारी और ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। सभी जिलाधिकारियों को इस योजना के तहत निर्धन परिवारों को चिन्हित करने के आदेश दिए जा चुके हैं। इस महत्त्वपूर्ण योजना के तहत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी गरीब परिवार छूटे नहीं और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ऐलान उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि यह योजना सफल होती है, तो उत्तर प्रदेश न केवल देश का पहला गरीबी मुक्त राज्य बनेगा बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Tags: CM YogiUP
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
इंतजार में गुजर गया परिवार, 56 साल बाद सियाचिन से तिरंगे में लौटा Malkhan Singh का शव, रूह कपा देगी ये कहानी

इंतजार में गुजर गया परिवार, 56 साल बाद सियाचिन से तिरंगे में लौटा Malkhan Singh का शव, रूह कपा देगी ये कहानी

UP Crime, Koshambi News

UP Crime : टीचर ने पहले प्यार में फंसाया.. मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज तुड़वा दी शादी, फिर कर दी ये बड़ी डिमांड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist