UP में पहली बार लेडी पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर, फिर जो हुआ, वो हर बदमाश के लिए बन गया सबक

यूपी के गाजियाबाद में महिला पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ा है। महिला पुलिस की टीम ने इस बदमाश के साथ एककाउंटर के दौरान उसके पैर में गोली मारी।

गाजियाबाद।  यूपी पुलिस के ऑपरेशन क्लीन के खौफ से बड़े से बड़ा अपराधी थर-थर कांप रहा है। कहीं यमराज से सामना न हो जाए, इसके डर से विलेन खुद के गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंच रहे हैं। वहीं जो हथियार उठा रहा, उसे बदले में पुलिस गोली से जवाब दे रही है। अब तो यूपी की महिला पुलिस भी पुरूषों की तरह से चल पड़ी हैं। आजाद भारत में पहली बार यूपी की लेडी पुलिस टीम का बदमाशों से आमना-सामना हुआ। बेखौफ होकर लेडी पुलिस ने अपराधियों से मुकाबला किया। आमने-सामने कई राउंड फायरिंग हुई। बावजूद लेडी महिला टीम डटकर मुकाबला किया और गोली का जवाब गोली से दिया। एनकाउंटर के दौरान महिला पुलिस टीम की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अरेस्ट कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यूपी की महिला पुलिस टीम की ये मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है, जिस पर लूट, चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और चोरी की स्कूटी भी जब्त की है। दरअसल गाजियाबाद महिला पुलिस की टीम देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश स्कूटी से जा रहा था। जब महिला पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मी ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया लुटेरा गैंग का सरगना है। आरोपी महिलाओं के साथ लूटपाट की चारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक बदमाश लूट की योजना बना रहा था। तभी महिला पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। सरेंडर करने को कहा। जिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गइ। गोली से घायल अपराधी अपनी जान की भीख मांगने लगा। रोते हुए अपराधी ने कहा कि कभी अपराध नहीं करूंगा। महिलाओं से छेड़खानी नहीं करूंगा। उसके बाद गाजियाबाद की महिला पुलिस की मजबूत कंधों पर टंग कर अपराधी को अस्पताल में भर्ती करवाया। नवरातों में महिला विंग की ये जाबाजी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है ।

गाजियाबाद पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करके भी इस मामले की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने कहा, महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में लूट/चोरी/छिनैती की घटना कारित करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 1 टैबलेट, चोरी का 1 फोन एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद। गाजियाबाद पुलिस की टीम की इस बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स भी महिला पुलिस की टीम की तारीफ कर रहे हैं। ये महिलाओं की शक्ति का सबूत है कि उन्होंने बदमाश को भागने नहीं दिया और पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स गाजियाबाद महिला पुलिस की प्रशांसा में जमकर लिख रहे हैं। एनकाउंटर का वीडियो भी शेयर करते हुए लिख रहे हैं, अब अपराधियों की खैर नहीं।

 

Exit mobile version