Site icon News1India

सपा विधायक के आलीशान आवास पर कुर्की का नोटिस, फरार पत्नी की संपत्ति होगी जब्त

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (सपा) के भदोही से विधायक जाहिद बेग के शानदार घर को जल्द ही कुर्क किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के मामले में सपा विधायक जाहिद बेग की फरार पत्नी सीमा बेग की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय ने जारी किया है।

कोर्ट के (Uttar Pradesh) आदेश का पालन न करने पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया है। अब किसी भी समय पुलिस विधायक के इस आलीशान आवास को कुर्क कर सकती है।

सपा विधायक के घर की होगी कुर्की 

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विधायक के आलीशान घर पर कुर्की का नोटिस चिपका दिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक के आवास पर उनकी एक नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने एक अन्य नाबालिग नौकरानी को भी विधायक के घर से मुक्त कराया था। मृत नौकरानी भी नाबालिग थी। इस मामले में मुक्त कराई गई नाबालिग नौकरानी के बयान के आधार पर विधायक के परिवार पर बंधुआ बाल श्रम और प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

विधायक जाहिद बेग ने किया आत्मसमर्पण 

इस मामले में पुलिस ने पहले विधायक के बेटे जईम को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद विधायक जाहिद बेग ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, विधायक की पत्नी सीमा बेग अभी फरार हैं। कुछ दिन पहले, अदालत के निर्देश पर सीमा बेग को अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस भी विधायक के आवास पर चिपकाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं।

इसके बाद अदालत (Uttar Pradesh) ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। कोर्ट ने नोटिस का पालन न करने पर एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने सीमा बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस कभी भी विधायक की पत्नी की संपत्ति जब्त कर सकती है।

Exit mobile version