Site icon News1India

यमुना एक्सप्रेसवे पर SUV से मिला 12 किलो सोने से भरा मिठाई का डब्बा, पुलिस रह गई दंग!

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक चेकिंग के दौरान एक एसयूवी से 12 किलोग्राम 387 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। यह मामला यमुना एक्सप्रेसवे (Uttar Pradesh) पर मांट टोल प्लाजा के पास की घटना है, जहां पुलिस और जीएसटी उड़न दस्ते ने संयुक्त रूप से जांच की।

मिठाई के डिब्बों में मिला 12 किलो सोना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोने के ये आभूषण मिठाई के सात डिब्बों में छिपाकर रखे गए थे। सहायक आयुक्त (जीएसटी) करतार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने आभूषणों को जब्त कर लिया है, और कार के चालक विवेक गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। दोनों व्यक्तियों को तीन दिनों के भीतर आभूषणों का ब्यौरा देने का निर्देश दिया गया है।

बंद दुकान से लाखों की नकदी और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

दिल्ला से देवरिया ले जा जा रहे थे सोना

दिल्ली के शकरपुर निवासी विवेक गुप्ता एक सराफा कारोबारी हैं और अपने दोस्त रमेश के साथ देवरिया जा रहे थे, जहां उनके रिश्तेदार भी सराफा का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि कार को रात 12 बजे रोकने के बाद, मिठाई के डिब्बों में सोने के आभूषण पाए गए।

तैयार रहें..यूपी में बारिश की दस्तक! चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा

पुलिस को सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने जीएसटी विभाग को सूचित किया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि पुलिस की सतर्कता और जांच अभियान के चलते बड़े पैमाने पर तस्करी के प्रयासों को रोका जा रहा है।

Exit mobile version