Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Road Tax : UP में कौन से वाहन को नहीं देना होगा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क, टैक्स देने वालों को अब मिलेगा रिफंड

Road Tax : UP में कौन से वाहन को नहीं देना होगा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क, टैक्स देने वालों को अब मिलेगा रिफंड

उत्तर प्रदेश सरकार ने ईवी खरीदारों को बड़ी राहत दी है। अब राज्य में 13 अक्टूबर 2027 तक इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। पहले टैक्स देने वालों को रिफंड मिलेगा।

by SYED BUSHRA
07/11/2025

Uttar Pradesh EV policy: दीपावली और धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वालों के लिए अब बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि अब 13 अक्टूबर 2027 तक ईवी खरीदारों को रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। विभाग ने 20 दिन बाद अपने पोर्टल में इस संबंध में संशोधन कर दिया है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो लोग 14 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच टैक्स और शुल्क जमा कर चुके हैं, वे अब उसका रिफंड पाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनकी राशि वापस कर दी जाएगी।

पोर्टल में हुआ बड़ा बदलाव

औद्योगिक विकास विभाग पहले ही इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के तहत दो साल तक वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने का आदेश 17 अक्टूबर को जारी कर चुका था। अब परिवहन विभाग ने भी इस नीति को लागू करते हुए पोर्टल में संशोधन कर दिया है, ताकि खरीदारों को पहले की तरह रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क से पूरी छूट मिल सके।

RELATED NEWS

No Content Available

पहले यह छूट 14 अक्टूबर से रुक गई थी, जिसके चलते प्रदेशभर में ईवी खरीदारों को टैक्स देना पड़ रहा था। 10 लाख रुपये तक की ईवी पर 9 प्रतिशत और 10 लाख से अधिक कीमत वाली ईवी पर 11 प्रतिशत रोड टैक्स लिया गया था। दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये और चारपहिया के लिए 600 रुपये पंजीकरण शुल्क भी जमा कराया गया था।

2027 तक पूरी छूट, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि स्वच्छ परिवहन व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के अनुसार अब 13 अक्टूबर 2027 तक उत्तर प्रदेश में पंजीकृत “शुद्ध विद्युत वाहनों” पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क की छूट दी जाएगी।

ईवी पर सब्सिडी पाने का मौका भी जारी

सरकार की नीति के अनुसार, दोपहिया ईवी खरीदारों को 5,000 रुपये, चारपहिया वाहन खरीदारों को 1 लाख रुपये और ई-बस खरीदने वालों को 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। हालांकि, 15 जुलाई 2024 को नीति में संशोधन के बाद यह सब्सिडी अब सशर्त 2027 तक बढ़ा दी गई है।

अब जो लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं, वे इस सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में तेजी आएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Brazilian Model Larissa Responds: राहुल गांधी के वोट चोरी पर नाम आने पर ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा ने वीडियो जारी कर कहा…….

Brazilian Model Larissa Responds: राहुल गांधी के वोट चोरी पर नाम आने पर ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा ने वीडियो जारी कर कहा.......

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India