Site icon News1India

State Highways Expansion : UP में अब हाईवे पर दौड़ेगा सरपट यातायात जानिए कौन से 21 राजमार्ग होंगे फ़ोर लेन

Uttar Pradesh four lane highway development

Uttar Pradesh four lane highway development : प्रदेश में यातायात की दिक्कतों को दूर करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को अब चौड़ा करके चार लेन में बदला जाएगा। अभी ये सड़कें सिर्फ 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं, जिन्हें अब 14 से 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इन सड़कों का सर्वे करके इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ेगा चौड़ा रास्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की मंशा है कि सभी जिले चार लेन सड़क नेटवर्क से जुड़े रहें, जिससे आने-जाने में समय भी बचे और सुविधा भी बढ़े। फिलहाल राज्य में 142 राज्य राजमार्ग हैं, जिनमें से 21 को चार लेन और 107 को इस साल चौड़ा किया जाएगा।

इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

अमेठी: यहां जगदीशपुर राज्य मार्ग को चौड़ा किया जाएगा, जिससे अमेठी का सीधा कनेक्शन सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली से बन सकेगा।

बहराइच: भिन्गा-सिरसिया चौधरी डीह मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।

देवरिया-कसवा पडरौना: यह सड़क कुशीनगर हवाई अड्डे और कृषि विश्वविद्यालय को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।

जालौन: दस साल से अधूरा पड़ा पनवाड़ी राज्य मार्ग अब पूरा होगा।

हरदोई: बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग और बीएसए मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इन जगहों पर हादसे ज्यादा होते थे।

वाराणसी और अन्य जिलों में भी होंगी चौड़ी सड़कें

वाराणसी के चौबेपुर मार्ग, वाराणसी-कछवां मार्ग और कछवां से चौबेपुर जाने वाला रास्ता भी चौड़ा होगा। इन सड़कों के चौड़ा होने से पूर्वांचल की ट्रैफिक व्यवस्था और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

अन्य राज्य राजमार्ग जो होंगे चार लेन में विकसित

फतेहगढ़-गुरसहायगंज (फर्रुखाबाद)

गोसाईगंज-बनी-मोहान (लखनऊ)

बिलग्राम-उन्नाव (उन्नाव)

मुरादाबाद-बुलंदशहर

बड़ौत-मेरठ

लुंबनी मार्ग (सोनभद्र)

खटीमा मार्ग (मुजफ्फरनगर)

कंचनपुर-मधुपुर (चंदौली)

प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग (जौनपुर)

इस योजना के बाद न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी रफ्तार आएगी। लोगों को तेज़, सुरक्षित और बेहतर सड़कें मिलेंगी जो विकास की रफ्तार को नई दिशा देंगी।

Exit mobile version