Site icon News1India

स्टंटबाजी पड़ी भारी, सीधे नदी में हुई लैंडिंग, केस दर्ज

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के चंदौली में कुछ दिन एक हादसा हुआ था यहां एक गाड़ी नहर में गिर गई थी, इस हादसे के दौरान गाड़ी में पांच लोग सवार थे, सवार युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया था। इस मामले की जांच की गई और पुलिस द्वारा गाड़ी की सीज कर दिया गया है पाचों युवको के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।

जानें पूरा मामला…..

कभी-कभी स्टंटबाजी इतना भारी पड़ सकता है कि इंसान की जान भी जा सकती है इसका उदाहरण Uttar Pradesh के चंदौली में देखने को मिला है। जहांएक गाड़ी में 5 दोस्त सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान पांचों दोस्त बीच-बीच में स्टंट भी कर रहे थे।

लेकिन तभी अचानक ऐसा हुआ कि पांचों दोस्तों का मौत से आमना-सामना हो गया, दरअसल उनकी गाड़ी नहर में गिर गई और देखते ही देखते गाड़ी नहर के बीच पहुंच जाती है पांचों दोस्त गाड़ी के अंदर सवार थे।उन लोगों को जैसे-तैसे वहां के स्थानिय लोगों पानी से बहार निकालकर उनकी जान बचाई जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल की और लड़को का पता लगाया जिसके बाद पता लगा कि यह हादसा लड़को की गलती की वजह से हुआ था। पुलिस नें पांचो लड़को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है साथ ही गाड़ी भी सीज कर दी है और लड़कों को जेल भी भेज दिया गया है।

नहर में गिरी गाड़ी

पुलिस ने जानकारी दी कि 25 सितंबर को चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। इस कार में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पांच युवक सवार थे, जो पिकनिक मनाने आए थे। हादसे के समय कार नहर में बह रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर उनकी जान बचाई, और बाद में कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े : भारत की पहली डिजिटल लेजर Planetarium,यहां आकर लोग हो जाते है रोमांचित

लेकिन 27 सितंबर को मामले में एक नया मोड़ आया। पुलिस की जांच में पता चला कि यह दुर्घटना स्टंटबाजी के कारण हुई थी। युवकों ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए स्टंट करने की कोशिश की, जिसके चलते ये हादसा हुआ। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

Exit mobile version