Site icon News1India

Uttar Pradesh: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रचा नया इतिहास, जल्द तोड़ेंगी एक और कीर्तिमान

Anandi Ben Patel

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इस महीने के अंत तक, वह आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली राज्यपाल बन जाएंगी।

वर्तमान में वह इस मामले में 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की ओर हैं, जो पहले डॉ. बेजवाडा गोपाल रेड्डी के नाम था। रेड्डी ने 1 मई 1967 से 30 जून 1972 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, जो कुल मिलाकर पांच साल दो महीने का कार्यकाल था।

हाल ही में, आनंदी बेन (Uttar Pradesh) ने सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली दूसरी राज्यपाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जब उन्होंने सीपीएन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 80 के दशक में पांच साल एक महीने तक राज्यपाल पद पर सेवा दी थी।

ये भी पढ़ें : PM मोदी आ रहे नोएडा…. आगमन पर बदल जाएगा ट्रैफिक, जानें आज कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद!

आनंदी बेन पटेल ने अब पांच साल एक महीना और 13 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है और जल्द ही डॉ. रेड्डी का रिकॉर्ड भी पार कर लेंगी। आनंदी बेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को यूपी के राज्यपाल का पद संभाला था और तब से वह इस पद पर लगातार कार्यरत हैं। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

Exit mobile version