Site icon News1India

Uttar Pradesh: अचानक स्थगित हुई UPPSC की PCS परीक्षा, जानें कारण और नई तारीख

UPPSC

Uttar Pradesh: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने पीसीएस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा को पहले 27 अक्टूबर को आयोजित करने की योजना थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। UPPSC के परीक्षा नियंत्रक की ओर से यह निर्णय लिया गया है, और स्थगन की सूचना भी इसी से मिली है।

आखिर क्यों टली UPPSC की परीक्षा

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। जब मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र उपलब्ध होंगे, तब परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब छात्रों के मन में सवाल है कि 27 अक्टूबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा कब होगी। सरकार ने बताया है कि यह परीक्षा अब दिसंबर में आयोजित की जाएगी, और जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से मिला सुराग,दोस्त ने खोला राज

इसके अलावा, पीसीएस परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 18 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक भी होने वाली है। इस बैठक के बाद ही दिसंबर में नई परीक्षा तिथि का ऐलान किया जा सकता है।

Exit mobile version