Site icon News1India

Varanasi News : वराणासी में किस काम को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त? गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्यवाई

Varanasi News

Varanasi News : वाराणसी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वाराणसी ट्रैफिक पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट मिलकर उन वाहन चालकों पर शिकंजा कस रहे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं, टायर किलर लगाए जा रहे हैं और वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

नियम तोड़े तो कार्रवाई तय

त्योहारी सीजन और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने सड़कों पर निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ा दी हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों—जैसे नदेसर, शिवपुर, चेतगंज, गदौलिया और सिगरा—में नियमित जांच अभियान चला रही हैं। दीपावली और अन्य पर्वों के दौरान जब सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है, उस समय नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब कोई रियायत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें : बंद हुआ जोधपुर में निजी बसों का संचालन, किस कार्यवाई के…

‘VIP’ रौब दिखाने वालों पर भी सख्ती

बनारस, जो सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से अहम शहर है, वहां बीते दिनों कुछ लोगों ने “VIP पास” या “मंत्री वाहन” का नाम लेकर नियमों की अवहेलना की। पुलिस ने ऐसी तीन गाड़ियों को जब्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि शहर की सड़कों पर VIP होने का दिखावा कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस कमिश्नरेट ने दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को भी चेताया है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अगर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया, तो उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version