Site icon News1India

Shocking Viral Video : बेहद डरावनी दिल दहला देने वाली घटना, कैसे गाय के हमले से बच्ची की जान पर बन आई, बड़ा सवाल जिम्मेदार कौन

viral video cow attack on little girl

Shocking Viral Video Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौपटिया कॉलोनी से एक बेहद डरावना और झकझोर देने वाला मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है। इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक गाय अचानक तेज रफ्तार में एक छोटी बच्ची की ओर दौड़ती है। बच्ची डर के मारे जान बचाने की कोशिश करती है और भागते हुए कुछ ही दूरी पर पहुंचती है, लेकिन घबराहट के कारण वह ज़मीन पर गिर जाती है। इसके बाद जो होता है, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता।

गिरते ही बच्ची पर टूट पड़ी गाय

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची ज़मीन पर गिरती है, गाय उस पर बेरहमी से हमला करना शुरू कर देती है। वह बच्ची को अपने पैरों से कुचलने लगती है और बार-बार उसे मारती है। गाय का व्यवहार इतना आक्रामक और खतरनाक दिखाई देता है कि वहां मौजूद लोग कुछ पलों के लिए सहम से जाते हैं। किसी को समझ नहीं आता कि तुरंत क्या किया जाए, क्योंकि गाय का गुस्सा बेहद भयानक लग रहा होता है।

बाल पकड़कर दूर तक घसीटती रही गाय

इस वीडियो का सबसे डरावना हिस्सा वह है, जब गाय बच्ची के बाल अपने मुंह में पकड़ लेती है और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाती है। बच्ची की चीखें और उसकी बेबसी दिल को तोड़ देने वाली हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है मानो कुछ सेकंड के लिए सांस थम सी गई हो। यह दृश्य इतना दर्दनाक है कि वीडियो देखने वालों की आंखें अपने आप भर आती हैं।

स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन गाय का खौफ इतना ज्यादा होता है कि कोई भी सीधे उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाता। थोड़ी देर बाद लोगों ने हिम्मत जुटाई और गाय को भगाने के लिए पत्थर उठाने शुरू किए। लगातार पत्थर फेंकने के बाद आखिरकार गाय पीछे हटती है और वहां से भाग जाती है। इसके बाद बच्ची को लोगों ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। कई यूजर्स ने बच्ची के लिए दुआ की और इस घटना को बेहद डरावना बताया। एक यूजर ने लिखा कि भगवान किसी के साथ ऐसा वक्त न लाए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उम्मीद है बच्ची अब सुरक्षित होगी, क्योंकि यह मंजर किसी को भी अंदर तक हिला सकता है। इस वीडियो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर बच्चों की सुरक्षा कितनी जरूरी है।

Exit mobile version