Uttar pradesh : योगी सरकार का बड़ा फैसला लखनऊ को मिला नया जिलाधिकारी क्यों है यह महाराज जी का सबसे भरोसेमंद अधिकारी

योगी सरकार ने सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री का सचिव और विशाख जी अय्यर को लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से राजधानी में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा।

Vishakh G. Ayyar new district magistrate Lucknow

Vishakh G. Ayyar new district magistrate Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फिर से कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह अब विशाख जी अय्यर लखनऊ के नए जिलाधिकारी होंगे। यह बदलाव मुख्यमंत्री की प्रशासनिक प्राथमिकताओं को दिखाता है।

कौन हैं विशाख जी अय्यर?

विशाख जी अय्यर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है और अपने करियर में कई अहम पद संभाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। वह वाराणसी, मेरठ और फर्रुखाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रह चुके हैं। इसके अलावा, चित्रकूट, कानपुर, हमीरपुर और अलीगढ़ जैसे जिलों में उन्होंने जिलाधिकारी के तौर पर बेहतरीन काम किया है।

कानपुर में दो बार डीएम

विशाख जी अय्यर को कानपुर जिले का दो बार जिलाधिकारी बनाया गया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव की शिकायत पर उन्हें हटा दिया गया। बाद में मुख्यमंत्री योगी ने फिर से उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें वही पद दिया।

क्यों हुई लखनऊ में नियुक्ति

सूर्यपाल गंगवार के प्रमोशन के बाद से ही यह चर्चा थी कि विशाख जी अय्यर लखनऊ के जिलाधिकारी बन सकते हैं। सूर्यपाल गंगवार काफी समय से इस पद पर थे। अब मुख्यमंत्री का सचिव बनने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी विशाख जी को सौंपी है।

पारिवारिक जीवन

विशाख जी अय्यर ने 2019 में आईएएस अपूर्वा दुबे से शादी की थी। उनकी शादी केरल की परंपराओं के अनुसार हुई थी। उस वक्त अपूर्वा दुबे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव थीं और विशाख चित्रकूट के डीएम थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं।

लखनऊ के लिए क्या बदल सकता है?

विशाख जी अय्यर का लखनऊ का जिलाधिकारी बनना सरकार की रणनीतिक सोच का हिस्सा है। उनके अनुभव और काम के तरीके को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि लखनऊ में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने हर जिले में अपने काम से प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया है, और यही उम्मीद लखनऊ के लिए भी है।

Exit mobile version