आखिर ‘हनुमान जी’ ने जनसंख्या वृद्धि पर क्यों खोली ‘तिजोरी’ 4 पर सोना तो 3 बच्चे पैदा करने पर मिलेगी चांदी

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया बड़ा ऐलान, ब्राह्मण समाज बढ़ाए जनसंख्या, संगठन देगा स्वर्ण के साथ रजत पदक।

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आज ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है। आप संख्या बढ़ाएं। आने वाली संताने इस देश में अपना नाम, अपना समाज, अपना गोत्र, अपना सूत्र, सभी की रक्षा कर सकें। सनातन की रक्षा तभी होगी तब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी। ये बातें गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कही।

मिलेगा स्वर्ण पदक

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने आगे कहा कि हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है। ब्राह्मण समाज भी इससे अछूता नहीं है। आज हमने अपने परिवार पर ध्यान देना बंद कर दिया है। ऐसे में ब्राह्मणों को भी जनसंख्या वृद्धि करनी चाहिए। बीके शर्मा हनुमान ने यह भी घोषणा की किसी भी विप्र परिवार में तीन बच्चे होने पर रजत (चांदी) पदक और चार बच्चों पर स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

यह योजना केवल विप्र समाज के लिए

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने आगे कहा कि, मैं यह भी बताना चाहता हूं कि यह योजना केवल विप्र समाज के लिए है। इस योजना का मकसद केवल ब्राह्मण समाज की आबादी को बढ़ाना और बच्चों को सही शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाना है। हनुमान ने आगे कहा कि ब्रम्हण समाज ने देश के विकास के लिए हमेंशा कार्य किए हैं। हम समाज से कहते हैं कि अब जनसंख्या बढ़ाएं।

मिलेगी ये सामाग्री

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बच्चों को उच्च पदों पर लाने की कोशिश के लिए दिलो जान से सहायता की जा रही है। बच्चों को जन्म देने वाली मात्र शक्तियों को गेहूं का आटा, गोंद, मखाने, सूखा नारियल का बुरादा, काजू, बादाम, सोंठ, अजवाइन, देसी घी, गुड़, खरबूजे की गिरी, आदि ताकत की सामग्री भी दी जाएगी।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक उपाध्यक्ष पंडित आरसी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, संस्था के धर्माचार्य प्रमुख बृजकिशोर शर्मा बृजवासी, जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा,मौजूद थे।

Exit mobile version