Vrindavan News : कान्हा की नगरी में हड़कंप! रातों-रात काट डाले 300 पेड

कान्हा की नगरी वृंदावन में 300 से अधिक हरे पेड़ों की रातोंरात कटाई की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया....

UttarPradesh News :  वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि कान्हा की नगरी वृंदावन में 300 से ज्यादा हरे पेड़ों की रातोंरात कटाई हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया, इस घटना ने लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। वन विभाग ने मामले का संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ जैंत कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

हरियाली को गंभीर नुकसान

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काटने की यह घटना अचानक हुई, जिससे इलाके की हरियाली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई लोग इस कार्य को पर्यावरण के प्रति अपमानजनक मानते हैं।

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है और सरकार से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले को लेकर आवाज उठाई है और कहा है कि पेड़ कटाई के खिलाफ सख्त कानूनों का पालन होना चाहिए।

वन विभाग ने वादा किया है कि वह इस घटना की गहन जांच करेगा और सुनिश्चित करेगा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों के खिलाफ जागरूक रहें और तुरंत सूचित करें।

ये भी पढ़ें : छानी हुई चायपत्ती को फेंकने की गलती न करें, इसमें छिपे हैं अनगिनत फायदे.. जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

 

Exit mobile version