Site icon News1India

तूफानी दिल्ली: 35 की रफ्तार से कहर बरपाती आंधी, जानिए आज क्या होगा दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi

Weather Forecast: देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश हुई। राजधानी में सुबह से ही बारिश जारी है, वहीं नोएडा और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भी अच्छी बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बादल बरसे। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ का असर अब कम होने लगा है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में आज ऐसा रहेगा Weather

Weather विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही बारिश हो रही है और कल भी अच्छी बारिश हुई थी। मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी

आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

एक और ट्रेन दुर्घटना, यात्रियों का शोर; सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे

अन्य राज्यों में भी बारिश का कहर

तापमान में गिरावट

Exit mobile version