Site icon News1India

Delhi में जारी लू का कहर, यूपी में कल से बारिश की राहत, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Delhi

Delhi Lu Alert: देश के कई हिस्सों में जून की गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। Delhi और एनसीआर में लू ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कल से फिर से बारिश की वापसी का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में लू का कहर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में मानसून दस्तक देने की तैयारी में है। बिहार-झारखंड में आज रात से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी गर्म हवाएं जारी हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख राज्यों में मौसम का ताजा हाल और अलर्ट की स्थिति।

Delhi-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी

राजधानी Delhi में सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खुले आसमान और चटक धूप के कारण दिनभर लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आज भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक लू जारी रहेगी। धूलभरी हवाएं और लपट मारती गर्मी राजधानी को अपने चपेट में रखेगी। हालांकि 13 जून से राहत मिलने की उम्मीद है, जब बारिश के आसार बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कल से होगी बारिश की वापसी

यूपी के अधिकांश जिलों में इस समय लू का असर बना हुआ है। झांसी, ललितपुर, महोबा, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा जैसे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जून से प्रदेश के करीब 60% जिलों में बारिश और तेज आंधी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बिहार-झारखंड में आज से बदलेगा मौसम

बिहार में आज रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिम चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज जैसे इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। कल से पूरे राज्य में मानसून की एंट्री के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। मानसून के 15 जून तक राज्य में पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड में आज से 14 जून तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का अनुमान है।

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। श्रीगंगानगर में सोमवार को तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आने वाले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और लू का असर बना रहेगा। कोटा और भरतपुर में 15-16 जून को हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में भी इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना है।

मोदी सरकार के 11 साल : पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया हर क्षेत्र में हो रहा विकासv

Exit mobile version