आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली समेत 16 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भी गरज-चमक के आसार

दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में मौसम ने ली करवट। कहीं तेज धूप तो कहीं आंधी-बारिश ने बढ़ाई चिंता। मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।

Delhi Weather

Delhi weather alert: मौसम ने फिर बदली करवट। राजधानी दिल्ली में तेज धूप के बाद बारिश और आंधी ने राहत दी, लेकिन खतरा भी बढ़ा। मौसम विभाग ने Delhi के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही हिमालयी राज्यों से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक बारिश और तेज हवाओं के चलते अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तूफानी हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के चलते सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए पूरे देश में मौसम का हाल और किन राज्यों में बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है।

Delhi में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

राजधानी Delhi में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 29 मई को जहां दिनभर तेज धूप से गर्मी परेशान कर रही थी, वहीं शाम को तेज आंधी और बारिश ने लोगों को राहत दी। आज, 30 मई को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाएं

29 से 31 मई के बीच केरल, कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात में भी बादल बरस सकते हैं।

उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है।

पहाड़ी राज्यों और राजस्थान में भी असर

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में बादल छाए रहेंगे और अगले दो दिन में बारिश संभव है। उत्तर भारत में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है, जबकि बाद के दिनों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।

IPL 2025 Qualifier : कोहली के ‘छूमंतर’ से 9 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची RCB, पंजाब की हार से प्रीति जिंटा की छलके आंसू

Exit mobile version