Site icon News1India

Weather Update: यूपी, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें कब मानसून लेगा करवट

Weather Update

Weather Update: मॉनसून के सीजन में देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव आने वाला है।

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, 23-26 अगस्त तक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य और गंगा के पश्चिम बंगाल में, और 24-26 अगस्त तक त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में 7 दिनों तक हो सकती है बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में हफ्तेभर बारिश हो सकती है।

इसमें उत्तराखंड में सात दिनों तक, यूपी में 23-26 अगस्त तक, पश्चिमी राजस्थान में 24-26 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 23-27 अगस्त और हिमाचल प्रदेश में 27-28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। विशेषकर पूर्वी राजस्थान में 25 और 26 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़े: Abbas Ansari को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या जमानत के बाद जेल से आएंगे बाहर?

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार

राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान टोंक, झुंझुनू, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी, जबकि पाली जिले में अतिभारी बारिश हुई। पाली के रायपुर में सबसे अधिक 122 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ के राशमी में 90 मिमी, झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी में 74 मिमी और टोंक के उनियारा में 72 मिमी बारिश हुई।

Exit mobile version