Delhi-NCR में बढ़ेगा पारा, बिहार-झारखंड में आंधी बारिश, जानें- अपने इलाके का हाल

दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ने वाला है, जबकि बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। जानिए अपने इलाके का मौसम हाल।

Delhi

Delhi weather update: Delhi-एनसीआर में जहां तापमान में उछाल आने की आशंका है, वहीं पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज आंधी-बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान बढ़कर 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी कुछ जिलों में बारिश के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम करवट ले सकता है। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Delhi-एनसीआर में गर्मी का बढ़ेगा असर

राजधानी Delhiऔर इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून को तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। हालांकि यह राहत कुछ ही घंटों की होगी। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और 6 जून से 39-40°C तक पहुंचने की संभावना है। इससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

यूपी में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी आज कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, खासतौर पर पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में। लेकिन यह बारिश अस्थायी होगी। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर जैसे जिलों में कल से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। अगले एक सप्ताह में तापमान 5-6°C तक बढ़ सकता है।

बिहार-झारखंड में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों का हाल

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में बारिश हो रही है। हालांकि 6 जून से यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

Exit mobile version