Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पत्नी से था विवाद, तो पति ने पुलिस बनकर बच्चे का किया अपहरण, वैन चेकिंग के बहाने रोकी कार

Agra: पत्नी से था विवाद, तो पति ने पुलिस बनकर बच्चे का किया अपहरण, वैन चेकिंग के बहाने रोकी कार

उत्तरप्रदेश के आगरा पिढ़ौरा क्षेत्र में उस समय सनसनी का माहौल मच गया जब जिस वक्त एक पिता ने बंदूक दिखाकर ही अपने बच्चे का अपहरणा कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी पिता अपहरण के लिए अपने साथ 5 नकली पुलिस वालों को भी ले गया था। इसमें एक शख्स इंस्पेक्टर की वर्दी में था। जबकि एक अन्य शख्स सीओ की वर्दी पहना था। बचे हुए तीन लोग सिपाही के वर्दी में थे। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने नकली इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को पकड़ लिया। साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने बच्चें को बरामद कर लिया। साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। घटना थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गोपालपुरा में हुई। 7 साल रिदान स्कूली वाहन से स्कूल जा रहा था। तभी दो कार से 5 लोग पुलिस की वर्दी पहने हुए आए। इसके अलावा, एक शख्स सादे कपड़ो में था। उन्होंने चेकिंग के बहाने वैन को रोका।

बच्चों को बाहर उतारा। तभी सीओ की वर्दी पहने बदमाश रिदान को लेकर भागने लगा। यह देखकर वैन ड्राइवर घबरा गया। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागे। उन्होंने भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया। इसमें इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए था, जबकि दूसरा सादी वर्दी में था। बाकी, अन्य बदमाश बच्चे को दूसरी कार में लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पिनाहट पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर चली गई। इसके बाद उनसे पूछताछ की। पुलिस पुछताछ में पता चला कि पकड़े गए दो बदमाशों ने एक बच्चे का पिता है। उसका नाम सौरभ है।

बच्चे के अपहरण की सूचना पर उसकी मां विनती भी थाने पहुंच गई। विनीता ने बताया कि उसका पति सौरभ सिंह से विवाद चला रहा है। सौरभ सिंह सिकंदरा का रहने वाला है। पति से विवाद के बाद से विनीता अपने मायके घुई रामपुर में रह रही है। रिदान उसके साथ ही रहता है।विनीता ने कहा कि पति बच्चे को अपने साथ रखना चाहता है। मैने जब मना किया तो उसने नकली पुलिसकर्मियों से बच्चे का अपहरण कराया। निदान पिनहाट के शांति निकेतन स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है। 2017 में सौरभ और विनिता की शादी हुई थी। फिलहाल अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Exit mobile version