जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कारीकारी अधिकार (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिख रहा है।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुछ माह पहले पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें गरुड़ पक्षी पवित्र ध्वज लेकर उड़ता दिखा था। इस घटना को लोग भगवान की लीला और शुभ-अशुभ संकेत से जोड़कर देख रहे थे तो वहीं कुछ ऐसी ही एक तस्वीर भगवान महादेव के धाम काशी में भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह उल्लू करीब तीन दिन से मंदिर के शीर्ष पर बैठा हुआ है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कारीकारी अधिकार (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिख रहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विश्व भूषण मिश्र ने लिखा, ‘17 अगस्त को शयन आरती, 18 अगस्त को सायंकालीन श्रृंगार आरती के बाद आज सफेद उल्लू महाराज ने सप्तऋषि आरती में प्रतिभाग कर शिखर कोड़र में अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर उत्सुकता बढ़ाई है’।

सोशल मीडिया पर तस्वीर आने के बाद यूजर्स गदगद दिख रहे हैं और महादेव की जय-जयकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ंदिर के शिखर पर यह उल्लू तकरीबन तीन दिन से दिखाई दे रहा था। ऐसे में मंदिर परिसर में मौजूद भक्त इस घटना को एक बड़ा शुभ संकेत मान रहे हैं। चूंकि शास्त्रों में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन बताया गया है, इसलिए इसका दिखाई देना सुख-समृद्धि और धनधान्य का संकेत हो सकता है। कई ज्योतिषाचार्यों ने इस घटना को लेकर अहम जानकारियां भी मीडिया के जरिए लोगों को तब पहुंचाई हैं।

देश के जानें मानें ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे इस सफेद उल्लू को एक शुभ संकेत समझा जाए। ज्योतिषाचार्य ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू का नजर आना आर्थिक मोर्चे पर लाभ का संकेत समझा जाता है। कहते हैं कि सफेद उल्लू अचानक धन की प्राप्ति मसलन पैतृक संपत्ति का लाभ या कहीं से फंसे हुए धन की वापसी जैसे संकेत देता है। साथ ही बताया कि रात के समय सफेद उल्लू दिखना नौकरी-व्यापार में उन्नति का शुभ संकेत देता है। इसलिए इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा बताते हैं कि सफेद उल्लू दिखने का मतलब होता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बड़ी मुसीबत टल गई है। और संकट की स्थिति में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। सफेद रंग शांति का प्रतीक समझा जाता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर चल रही बड़ी हलचल, विपदाएं, युद्ध आदि पर विराम हो सकता है। न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर सुख-शांति स्थापित हो सकती है। ज्योतिषार्य बताते हैं कि दिवाली से पहले सफेद उल्लू का बाबा के शिखर पर दिखना, ये प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत और भारतवसियों के उन्नत के मार्ग खुलेंगे।

बता दें कुछ ऐसी ही घटना इसी वर्ष अप्रैल महिने में पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।. जिसमें एक गरुड़ पक्षी मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को पंजों में दबाए उड़ता नजर आ रहा था। इस दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया था और यह घटना भगवान की लीला, शुभ-अशुभ संकेत और भविष्य की आशंका से जोड़कर देखी जा रही थी। वीडियो में गरुड़ मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाता दिख रहा था।.इसे देखकर कई लोग धार्मिक भावनाओं से जुड़ गए थे, तो वहीं कुछ लोगों को यह दृश्य 2020 की घटना की याद दिला रहा था।. जब मंदिर के ध्वज में आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई थी और कुछ ही समय बाद कोरोना महामारी फैल गई थी।

 

Exit mobile version