Site icon News1India

क्यों नहीं थम रही एल्विश यादव की मुश्किलें, ED ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया लखनऊ

Elvish yadav

Elvish yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी मुसीबते थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल एक बार फिर से ईडी ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया है। खबरों की माने, तो आज लखनऊ मे स्थित ईडी कार्यालय में एल्विश से पूछताछ हो सकती हैं।

ईडी की यह पूछताछ रेव पार्टियों में सांपो के जहर की सप्लाई करने से जुड़े मामले मे ही की जाएगी। इसके अलावा एल्विश पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा केस भी चल रहा हैं।

23 जुलाई को 7 घंटे तक हुई थी पूछताछ

बता दें, कि इससे पहले भी ईडी की टीम एल्विश यादव से मनी लॉन्ड्रिंग और रेव पार्टियों में सांपो के जहर की सप्लाई से जुड़े मामले में पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में 23 जुलाई को ईडी ने एल्विश से करीब सात घंटे तक लगातार पूछताछ की थी लेकिन उस समय एल्विश ने ईडी के सवालों के सही जवाब ना देते हुए बातों को घूमा-फिराकर बता रहे थे। इसलिए ईडी ने उन्हें अब फिर से बुलाया हैं।

रेव पार्टियों में सांपो के जहर का मामला

पिछले साल 8 नवंबर 2023 से यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish yadav) पर एक मामला दर्ज किया था। इस केस एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टियों में सांपो का जहर की सप्लाई करने का आरोप लगा था। जिसके बाद ईडी ने मई 2024 में इस मामले की जांच शुरु की है।

यह भी पढ़े:अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे Rahul Gandhi, सैम पित्रोदा ने दी कार्यक्रम की जानकारी

एल्विश यादव पर एक पीपुल्स फॉर एनिमल्स की संस्था ने रेव पार्टियों में सांपो का जहर की सप्लाई होने का आरोप लागाया था। इस मामले में पुलिस ने नोएडा मे हो रही एक रेव पार्टी से उसके एजेंट और सपेरों  गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ करने पर एल्विश यादव का नाम सामने आया था। वहीं अब एल्विश पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया और कार्यवाई शुरु की गई।

Exit mobile version