Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP : पति के सामने खुला पत्नी का राज, दवा लेने गया था, प्रेमी ने कर दिया इलाज 9 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की। दवा लेने भेजकर अपहरण किया और जंगल में मार डाला। पुलिस ने फोन डिटेल से साजिश उजागर कर 9 गिरफ्तार किए।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपहरण किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान फोन कॉल डिटेल खंगाली, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दवा लेने गया पति, फिर नहीं लौटा

बिजनौर के शाहबाजपुर गांव का रहने वाला मकरेंद्र 13 मार्च को होली के दिन अपनी पत्नी पारुल की दवा लेने धारूपुर गांव गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसकी स्कूटी गांव के बाहर खड़ी मिली, जिससे परिवार वाले घबरा गए। 14 मार्च को पत्नी पारुल ने थाने में मकरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

RELATED NEWS

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026
Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

February 5, 2026

जंगल में मिला शव, कॉल डिटेल से खुली साजिश

15 मार्च को अमरोहा जिले के हसनपुर इलाके में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान मकरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने जब फोन कॉल डिटेल खंगाली, तो पता चला कि पारुल लगातार संभल के ऑर्केस्ट्रा गायक विनीत शर्मा से बात कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने पारुल और विनीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आ गया।

पति के सामने आ गया था पत्नी का राज

पुलिस के मुताबिक, मकरेंद्र को अपनी पत्नी पारुल के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। उसने पारुल के मोबाइल में विनीत की आपत्तिजनक तस्वीरें देख ली थीं। इसी डर से पारुल ने विनीत और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बहाने से बुलाकर की बेरहमी से हत्या

13 मार्च को पारुल ने मकरेंद्र को दवा लाने के बहाने भेजा, जहां विनीत अपने 7 साथियों के साथ पहले से मौजूद था। जैसे ही मकरेंद्र वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे अमरोहा के हसनपुर के जंगलों में ले जाकर बेल्ट से गला घोंटा और लोहे के पाने से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जांच में पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सबूत मिले। पुलिस ने इस मामले में पारुल, उसके प्रेमी विनीत और 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई इको कार, बेल्ट, लोहे का पाना और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह मामला एक खतरनाक साजिश का नतीजा था, जहां अवैध संबंधों का पर्दाफाश होने के डर से एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से पूरा मामला सुलझ गया और सभी आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच

Tags: Bijnor murderCrime News
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

by Kanan Verma
December 1, 2025

गोंडा के बस्ती जिले में एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Next Post
sugary drinks and oral cancer risk

Health news: शराब और धूम्रपान न करने वालों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर क्या यह ड्रिंक बन रही इसकी वजह

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist