Site icon News1India

अब तब्बसुम बनी मुस्कान, पति के बांधे हाथ और पेट फाड़कर निकाली अंतड़ियां फिर शव पर उड़ेला तेजाब

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान से भी ज्यादा खूंखार निकली अलीगढ़ की तब्बसुम। बेवफा औरत ने अपनी लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी। कातिल बेगम ने प्रेमी संग मिलकर शौहर के पहले दोनों हाथ बांधे गए, फिर पेट पर धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसकी अंतड़ियां बाहर गई। पति के शव की शिनाख्त न हो सके इसलिए पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे । पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर जेल भेजा दिया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात से लोग सकते में आ गए। यहां के थाना छर्रा में गांव धनसारी निवासी यूसुफ खां (28) का शव शनिवार की दोपहर ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे की झाड़ियों में मिला था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव चार दिन पुराना था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव की शिनाख्त को लेकर ऑपरेशन शुरू किया। रविवार की देर शाम कपड़े देखकर परिजन ने शिनाख्त की। यूसुफ के पिता भूरे खां ने बताया कि युसूफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने उसकी हत्या की है। परिजनों की ओर से अलीगढ़ के छर्रा थाने में पत्नी, प्रेमी और अन्य के खिलाफ उसकी हत्या करने की तहरीर दी है।

इनसब के बीच मृतक यूसुफ खां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसे देखकर पुलिसवालों के रौंगटे खड़े हो गए। ढोलना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले उसके दोनों हाथों को पीछे खींचकर बांधा गया, फिर किसी धारदार हथियार से पेट में वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। शव को तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो। हालांकि, कपड़ों और चप्पलों की मदद से परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। परिवारवालों ने यूसुफ खां की मौत का आरोप उसकी पत्नी पर लगाते हुए पुलिस को तहरीद दी है।

युसूफ के ममेरे भाई मुबीन सैफी ने बताया कि आरोपी दानिश ने युसूफ से काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बहाने वह उसके घर आया-जाया करता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी तब्बसुम, प्रेमी दानिश और उसके परिजन फरार हैं। भाई मुबीन ने बताया कि युसूफ की 9 साल पहले मड़राक निवासी तब्बसुम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। असलान 6 साल का है और अदनान 4 साल का है। तब्बसुम फोन पर दानिश से बात किया करती थी। इसका युसूफ विरोध किया करता था। मुबीन ने बताया कि भाई की बीवी और उसके प्रेमी ने भाई की हत्या का प्लान बनाया। दोनों ने उसका बेहरमी से कत्ल कर दिया ।

Exit mobile version