Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महिला दरोगा पर चाकू से हमला, डॉक्टरों ने गंभीर हालत में किया रेफर, पुलिस..

महिला दरोगा पर चाकू से हमला, डॉक्टरों ने गंभीर हालत में किया रेफर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

यूपी के उन्नाव पारिवारिक विवाद के चलते बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिसमें ड्यूटी से घर आई महिला दरोगा को भी निशाना बनाते हुए चाकू से हमला किया गया। इस हमले में महिला दरोगा सहित उसकी बेटी और मां चाकू वार से घायल हो गए है। जिसके बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दरोगा अभी भी बेहोसी की हालत में है। यह मामला सदर कोतवाली के जुराखन खेड़ा का है। जबकि महिला दरोगा फरूखाबाद में तैनात है।

वहीं महिला दरोगा और उनके परिवार पर हमले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरोगा के मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फर्रुखाबाद में तैनात है। वह अपना उपचार के लिए उन्नाव आई थी।

इस दौरान महिला दरोगा ने एक युवक को वसूली करने से रोका था। जिसकी वजह से युवक ने महिला पर हमला कर दिया। फिलहाल महिला दरोगा हालात गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

चूंकि मामला पुलिस महकमे से जुड़ा है। इस कारण बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

दरअसल मोहल्ले में रहने वाला अनुभव शुक्ला आए दिन पैसे की डिमांड करता था। जिससे वह लोग परेशान रहते थे। इसी बीच फर्रुखाबाद में थानाध्यक्ष पद पर तैनात प्रतिभा बाजपेई अपना ऑपरेशन कराने के लिए उन्नाव आई थी। जिसने अनुभव शुक्ला को डांट दिया। इस जिसके बाद आरोपियों ने चाकुओं से हमला बोल दिया।

वहीं जानकारी के अनुसार महिला दरोगा ऑपरेशन कराने के लिए उन्नाव आई थी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश कर रही है।

Exit mobile version