Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महिला ने नाबालिग बच्चे का तीन साल तक किया रेप

महिला ने नाबालिग बच्चे का तीन साल तक किया रेप, जानिए क्या है पूरा मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला अपने रिश्तेदार के नाबालिग बेटे के साथ 3 साल से रह रही थी। जिसके बाद महिला ने लड़के के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग लड़के ने इसका विरोध किया।

नाबालिग लड़के को साथ ले गई थी महिला

दरअसल, फुरसतगंज की रहने वाली महिला नाबालिग लड़के को अपने साथ ले गई थी और लड़के को अपने साथ अपने घर में ही रखी थी। साथ रहने के दौरान महिला ने उस नाबालिक लड़के को अपने जाल में फंसा लिया। बता दें कि महिला ने तीन साल तक नाबालिक लड़के के साथ शारीरिक संबध भी बनाए। जब इसकी जानकारी लड़के के परिवार वालों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

पीड़ित लड़के के परिवार वालों ने इसकी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस महिला के घर पहुंची और बच्चे को वहां से लाकर उसके मां-बाप को सौंप दिया। बता दें कि इसके बाद भी वह महिला पीड़ित लड़के के घर पहुंच गई। महिला ने घर पहुंचने के बाद लड़के से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। जिसके बाद लड़के के परिवार वालो ने पुलिस में फिर से शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाही नहीं की।

कोर्ट में कराई शिकायत दर्ज

पुलिस ने जब कोई कार्रवाही नहीं की। तब पीड़ित लड़के के घर वालों ने कोर्ट की तरफ रूख ले लिया। कोर्ट ने जल्द से जल्द ही मामले की जांच करने के लिए पुलिस को आदेश दिया। बता दें कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम रायबरेली आलोक कुमार सिंह ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version