17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती मनाएगी योगी सरकार, मंदिरों में होंगे श्रीराम चरित मानस पाठ

उत्तर प्रदेश में 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस संबंध में योगी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों में श्रीराम चरित मानस का पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर होंगे, और स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच प्रदान किया जाएगा।

Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti : ​उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है।​ इस अवसर पर कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों में श्रीराम चरित मानस पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन और कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में भी वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

योगी सरकार इस बार भी स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच उपलब्ध कराएगी। सरकार ने निर्देश दिया है कि 17 अक्टूबर(Valmiki Jayanti) को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाए। महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों और मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर होंगे। सीएम योगी ने हर आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की पक्की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

चित्रकुट में होगा भव्य आयोजन

​योगी सरकार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में एक भव्य आयोजन की योजना बना रही है।​ इस कार्यक्रम का नोडल क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन और रश्मिका के साथ मुंबई में मचेगा शोर, मेकर्स ने बनाया अनोखा प्लान

भगवती जागरण मंच और दयाराम रैकवाड़ और उनकी टीम द्वारा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ, और लवकुश प्रसंग जैसे कई कार्यक्रम भी होंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और जनसहभागिता भी शामिल रहेगी।

सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा

​उत्तर प्रदेश के जनपदों में श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर और रामायण से संबंधित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।​ इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी समिति ने जनपद में चयनित मंदिरों और स्थलों पर कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया है। इस कार्य का समन्वय संस्कृति विभाग, सूचना-जनसंपर्क विभाग, और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र और झारखंड में बज गया चुनावी बिगुल, ECI कर रहा तारीखों का ऐलान

हर जनपद के लिए आयोजन की दिशा में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। योगी सरकार ने इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और जनसहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया है।

Exit mobile version