Tuesday, March 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

थूक जिहाद पर एक्शन में योगी सरकार, खाने पीने की चीजों में गंदगी की, तो खैर नहीं

जूस, दाल और रोटी जैसी चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
September 24, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Government : सीएम योगी ने गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लोकार्पण के मौके पर थूक जिहाद को लेकर जो इशारा दिया था उस पर एक्शन शुरु हो गया है। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि जूस दाल, और रोटी जैसी खानपान की चीजों में गंदगी मिलाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम ने ऐसे ढाबों रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों में सघन जांच करने और हर कर्मचारी का पुलिस वैरिफिकेशन कराने के आदेश दिए हैं। खान पान केन्द्रों पर अब संचालक, प्रोपराइटर मैनेजर आदि का नाम पता डिस्प्ले करना अनिवार्य होगा। शेफ हो या वेटर मास्क, ग्लव्स लगाना भी अनिवार्य किया जाएगा। खाने पीने की चीजों में गंदगी मिलने पर प्रोपराइटर और मैनेजर के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में संशोधन करने के भी आदेश जारी किए गए हैं

होगी सख्त कार्रवाई

हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट/अखाद्य/गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं देखने को मिली हैं। ऐसी घटनाएं वीभत्स हैं और आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली हैं। ऐसे कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किया जा सकते। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस प्रबंध किए जाने आवश्यक हैं।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

ढाबों-रेस्टोरेंट की होगी जांच

ऐसे ढाबों/रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।

खान-पान के प्रतिष्ठानों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि के नाम और पता प्रमुखता से डिस्प्ले किये जाने चहिये। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार संशोधन भी किया जाए।

ढाबे/होटलों/रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो। न केवल ग्राहकों के बैठने के स्थान पर बल्कि प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों को भी सीसीटीवी से कवर होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी की फीड को सुरक्षित रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस/स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।

खान पान के केंद्रों पर साफ-सफाई होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने तथा सर्विस के समय संबंधित व्यक्ति मास्क/ग्लव्स का उपयोग जरूर करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनता के स्वास्थ्य हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ऐसा प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। खाद्य पदार्थों को बनाने, बेचने अथवा अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़े नियमों को व्यवहारिकता का ध्यान रखते हुए और सख्त किया जाए। नियमों की अवहेलना पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए

Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post
UP STF

ADG STF अमिताभ यश का EXCLUSIVE इंटरव्यू: अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त रुख

UP government employees, salary issue

UP News : यूपी के इन सरकारी कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी पर मंडराया खतरा, महीने के अखिर तक देना होगा ज़रूरी ब्योरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist